Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

अंबेडकर जयंती पर ममता बनर्जी ने दिया लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संदेश

अंत में उन्होंने आह्वान किया कि इस पावन दिन पर सभी को भारत की लोकतांत्रिक आत्मा की रक्षा के लिए स्वयं को पुनः समर्पित करना चाहिए

14 Apr 2026

अंबेडकर जयंती पर ममता बनर्जी ने दिया लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संदेश

कोलकाता। ममता बनर्जी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
अपने पोस्ट में मुख्यमंत्री ने लिखा कि वे भारत के संविधान के जनक डॉ. भीमराव अंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धापूर्वक याद करती हैं। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि बाबासाहेब के संविधान सभा में प्रवेश का मार्ग बंगाल विधानमंडल ने प्रशस्त किया था, जहां उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने देश के भविष्य को आकार दिया।
ममता बनर्जी ने आगे कहा कि आज जब देश ऐसे मोड़ पर खड़ा है, जहां लोकतंत्र के मूल मूल्य—धर्मनिरपेक्षता, संघीय ढांचा और सामाजिक न्याय—को निरंतर सजगता की आवश्यकता है, तब अंबेडकर का जीवन और उनके सिद्धांत हमारे लिए मार्गदर्शक हैं।
उन्होंने अपने संदेश में एक समावेशी समाज के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि हर नागरिक, चाहे उसकी जाति या धर्म कुछ भी हो, सम्मान और आशा के साथ जीवन जी सके—यही उनके विचारों का मूल है।
तृणमूल सुप्रीमो ने यह भी स्पष्ट किया कि वे जनता के अधिकारों को कमजोर नहीं होने देंगी और न ही देश के संघीय ढांचे तथा बहुलतावादी और धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को नुकसान पहुंचने देंगी।
अंत में उन्होंने आह्वान किया कि इस पावन दिन पर सभी को भारत की लोकतांत्रिक आत्मा की रक्षा के लिए स्वयं को पुनः समर्पित करना चाहिए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अंबेडकर जयंती पर बनर्जी ने दिया लोकतांत्रिक रक्षा का संदेश
अंत में उन्होंने आह्वान किया कि इस पावन दिन पर सभी को भारत की लोकतांत्रिक आत्मा की रक्षा के लिए स्वयं को पुनः समर्पित करना चाहिए





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News